फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने संभाला कार्यभार, कहा- रोजगार बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

Tue, 06 Jul 2021 01:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एसएएस संधू का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वह तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू आज प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सचिवालय में मीडिया से बातबीच करते हुए कहा कि रोजगार ऐसी चीज है जो कोविड से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। हमें ज्यादा से ज्यादा जोर देना है कि रोजगार कैसे बढ़ाया जाए। कहा कि सरकार की जो भी नीतियां हैं। उनको प्राथमिकता से लागू कराया जाएगा।

उत्तराखंड: चर्चाएं राधा रतूड़ी की, मुख्य सचिव बन गए संधू, अपर मुख्य सचिव भी थे कतार में
विज्ञापन


आपदा उत्तराखंड में नई बात नहीं है। इसलिए उससे निपटने की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ताकि कम से कम नुकसान हो। कहा कि मैंने अपनी टीम से चर्चा की है कि फाइलों की रफ्तार बनी रहे। हमारा मकसद है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक धरातल पर पहुंचाना है। 

जल्द ही दो घंटे में दिल्ली से दून आ सकेंगे
उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। न्यायालय के आदेश के चलते कुछ विलंब हुआ था लेकिन अब काम दोबारा से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को दिल्ली से देहरादून 3.30 घंटे में आया हूं। हाईवे का काम तेजी से पूरा हो रहा है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आ सकेंगे। 

जनप्रतिनिधियों से होगा बेहतर तालमेल
नए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी जनता के काम लेकर ही यहां तक पहुंचते हैं। अगर किसी अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं है तो उसमें सुधार किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल से काम किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों का बेहतर तालमेल न बन पाने का मुद्दा लगातार उठता रहा है। 

तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं संधू

अभी तक संधू केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। उनका केंद्र सरकार में सचिव पद के लिए इंपैनलमेंट हो रखा है। वे अक्तूबर 2019 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन बने, जनवरी 21 तक उनका कार्यकाल था। केंद्र सरकार ने 31 जुलाई 2021 तक का सेवा विस्तार दे दिया था।

डॉ.संधू केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में अपर सचिव उच्च शिक्षा थे। वह 2011 तक पंजाब सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वह ऊधमसिंह नगर जिले के पहले कलेक्टर भी रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सचिव का दायित्व भी निभाया। बादल सरकार में वह मुख्यमंत्री के सचिव रहे। उत्तराखंड सरकार में उन्हें लोनिवि, कार्मिक, औद्योगिक विकास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अनुभव रहा।
विज्ञापन

अब तक रहे उत्तराखंड के मुख्य सचिव

1.अजय विक्रम सिंह
2. मधुकर गुप्ता
3. डॉ.आरएस टोलिया
4. एम. रामचंद्रन
5. एसके दास
6. इंदु कुमार पांडे
7. नृप सिंह नपलच्याल
8. सुभाष कुमार
9. आलोक कुमार जैन
10. सुभाष कुमार
11. एन रविशंकर
12. राकेश शर्मा
13. शत्रुघ्न सिंह
14. एस. रामास्वामी
15. उत्पल कुमार सिंह
16. ओम प्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें