फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर आतंकियों से लोहा लेते उत्तराखंड का एक और बहादुर बेटा हुआ शहीद

Wed, 16 Aug 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
narendra singh
विज्ञापन
आतंकवादियों से लड़ते हुए सात अगस्त 2017 को घायल हुए सेना के जवान हवलदार नरेंद्र सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। शहीद हवलदार नरेंद्र सिंह का परिवार देहरादून जिले में सेलाकुई के हरिपुर गांव में रहता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में तैनात फोर्थ गढ़वाल राइफल मे सेवारत हवालदार नरेंद्र सिंह 7 अगस्त 2017 को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगन से घायल हो गए थे। 

जिन्हें उपचार हेतु जम्मू-कश्मीर के किसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 16 अगस्त 2017 को सुबह जम्मू कश्मीर के अस्पताल में निधन होने की सूचना मिली। शहीद नरेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार को इनके आवास पहुंचेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

martyr
​शहीद नरेंद्र का पार्थिव शरीर बूधवार शाम तक उनके आवास पहुंचेगा,  जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

नरेंद्र के शहीद होने की खबर के बाद से ही उनके घर में गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

बता दें कि शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट मूलरूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक(नखोली) के हैं। लेकिन इस वक्त उनका परिवार देहरादून के सेलाकुई में रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें