फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मुनस्यारी और नंदानगर बनेगी नगर पंचायत, अधिसूचना जारी, अब डीएम लेंगे आपत्ति और सुझाव

Tue, 31 Oct 2023 07:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चमोली जिले में नंदानगर अब नई नगर पंचायत होगी। इसमें कुंतरी लगा फाली का पूरा क्षेत्र, धरगांव लगा उस्तोली का पूरा क्षेत्र, धौला चक उस्तोली का पूरा क्षेत्र, नागबगड़ उर्फ फरखेत, कुमारतोली लगा कुमजुग और सैंतोली का पूरा क्षेत्र शामिल होगा।
विज्ञापन
मुनस्यारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने मुनस्यारी और नंदानगर को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर अब संबंधित जिलों के डीएम को आपत्ति और सुझाव लेने हैं। जिनका निस्तारण करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजनी है। इस रिपोर्ट के आधार पर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से जारी अनंतिम अधिसूचना के मुताबिक, चमोली जिले में नंदानगर अब नई नगर पंचायत होगी। इसमें कुंतरी लगा फाली का पूरा क्षेत्र, धरगांव लगा उस्तोली का पूरा क्षेत्र, धौला चक उस्तोली का पूरा क्षेत्र, नागबगड़ उर्फ फरखेत, कुमारतोली लगा कुमजुग और सैंतोली का पूरा क्षेत्र शामिल होगा। नगर पंचायत बनने से 2839 लोगों को शहरी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Uttarakhand: पुलिस महकमे में फेरबदल, आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी नगर पंचायत में सरमौली, जैंती, तल्ला घोरपट्टा, मल्ला घोरपट्टा, बूंगा, शंखधूरा क्षेत्र शामिल होगा, जिससे 5307 की आबादी को लाभ मिलेगा। दोनों जिलों के डीएम को निर्धारित अवधि में अनंतिम अधिसूचना पर आपत्तियां व सुझाव लेने हैं। इसके बाद स्पष्ट आख्या व संस्तुति शासन को भेजनी होगी। इस आधार पर दोनों नगर निकायों की अंतिम अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें