अमित शाह से मिले उत्तराखंड के सांसद
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के सांसदों ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड समेत चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत की शुभकामनाएं दीं। शाह से मुलाकात करने वाले सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा भी शामिल थे।