फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश, उत्तरकाशी में कार पर गिरा मलबा

Wed, 04 Aug 2021 10:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में फिलहाल बादल छाए हैं। राजधानी देहरादून में तड़के झमाझम बारिश हुई जो बाद में रुक गई और मौसम साफ हो गया। लेकिन फिर दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जिसके शहर में कई जगह भारी जलभराव हो गया। हरिद्वार में भी मौसम साफ बना हुआ है।

गंगोत्री हाईवे: भारी भूस्खलन से हाईवे के 50 मीटर हिस्से और निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी पर मंडराया खतरा, तस्वीरें...
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं दून व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है। इस बाबत डीएम ने तमाम विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचा युवक
मनेरा बाईपास रोड पर बुधवार को एक कार पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवक ने किसी तरह बाहर से निकलकर जान बचाई। हादसे में युवक को हल्की चोटें आई हैं। बुधवार सवा तीन बजे एक कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही थी। इस दौरान मनेरा बाईपास रोड पर भूस्खलन क्षेत्र से गुजरते हुए अचानक कार के पिछले हिस्से पर भारी मलबा और बोल्डर आ गिरे, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना की सूचना पर यातायात पुलिस के एसआई हरीश फर्त्याल व कांस्टेबल अशोक जुयाल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कार सवार युवक नागेंद्र पंवार (32) पुत्र राजेंद्र पंवार निवासी मेन मार्केट बाड़ाहाट को जिला अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन

मलबा आने से दो घंटे बंद रहा मसूरी-देहरादून मार्ग

वहीं मंगलवार को बारिश से गलोगी धार के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो घंटे तक मसूरी-देहरादून बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
 
सूचना पर स्थानीय पुलिस जवान अरविंद गुसाईं मौके पर पहुंचे और मलबा हटवा कर आवाजाही शुरू कराई। बता दें, गलोगी धार की पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने की बात सामने आ रही है। यहां हल्की बारिश में ही पत्थर और बोल्डर सड़क पर आ जाते हैं। इससे अक्सर मार्ग बंद होने की समस्या हो रही है। 
 
कोटद्वार में उफान पर आई सुखरो नदी
पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण मंगलवार को शाम करीब तीन बजे कोटद्वार की प्रमुख नदियों में शामिल सुखरो नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी में टहल रहे बच्चे और स्थानीय लोग नदी से निकलकर बाहर की ओर दौड़ने लगे। कमोवेश यही हाल मालन और खोह नदी का भी रहा। सुखरो नदी में पानी बढ़ने से एक बिजली का पोल भी ढह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें