फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दुष्कर्म मामले में फंसे विधायक राठौर ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Mon, 05 Jul 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में फंसे हरिद्वार में ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निचली कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। मामले में सुनवाई होती इससे पहले ही एफआईआर दर्ज हो जाने पर उन्होंने उस याचिका को वापस लेकर दूसरी याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ उन्हीं की पार्टी की एक महिला नेता ने दो जून 2021 को दुराचार का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राठौर के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने से पहले विधायक ने हाईकोर्ट मे निचली कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी।

मामला सुनवाई में आने से पहले ही मुकदमा दर्ज हो गया तो याचिकाकर्ता ने मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए नई याचिका दायर की। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि मुकदमा दर्ज हो चुका है इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कोर्ट को नई याचिका दायर होने की जानकारी भी दी। कोर्ट ने सरकार से मुकदमा दर्ज होने की तस्दीक करने के बाद पहली याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति सहित अन्य लोगों की ओर से उनसे 30 लाख की रंगदारी मांगी गई। उन्होंने महिला और उसके पति सहित अन्य के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कराया। अब महिला ने उनसे बदला लेने और उनको बदनाम करने के लिए उन पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने की विधायक के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राठौर के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहादराबाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह और मुकुल चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बहादराबाद में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गांव आत्मलपुर बोंगला, रोहालकी तक पैदल मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेटर मनोज त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान नहीं है। विधायक ही महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे नेेताओं का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा विधायक पर भाजपा महिला नेता ने ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पार्टी ने महिला नेता को ही निष्कासित कर दिया था।  

किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू सिंह ने कहा कि विधायक को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। पुलिस आरोपी विधायक को तत्काल गिरफ्तार करे। राजबीर सिंह चौहान और एसपी सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। पीड़िता महिला को मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें