फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

Thu, 31 Jul 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफिंग पैटर्न के विरोध में देहरादून स्थित कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने बुधवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने धरने पर बैठकर लगाए नारे
हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत करने के बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रशासन विरोधी नारे लगाते रहे।

इधर एडीएम प्रशासन झरना कमठान से कुछ कार्मिकों ने शिकायत की है कि ज्वाइन करने के बाद उन्हें सीट पर बैठने नहीं दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी संयुक्त कार्यालय के सामने कर्मचारी धरने पर बैठे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दो-तीन महीने में कलेक्ट्रेट पुनर्गठन का मामला शासन से स्पष्ट हो जाएगा उसके पहले स्टाफिंग पैटर्न लागू करने का कोई औचित्य नहीं है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्मिकों के तबादले का आदेश भी जारी कर दिया। पदनामों और सीटों में भी बदलाव कर दिया।

कर्मचारियों का कहना था कि स्टाफिंग पैटर्न वापस न लिया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। इधर जिलाधिकारी के आदेश पर कुछ कर्मचारियों ने नए स्थान पर ज्वाइन कर लिया। लेकिन उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कुछ कर्मचारियों ने एडीएम प्रशासन झरना कमठान से शिकायत की है। कर्मचारियों की शिकायत है कि कार्मिक कमाऊ कुरसी छोड़ना कुछ कार्मिकों को खल रहा है।

लोगों ने शिकायती पत्र कंट्रोल रूम में दिए
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के कार्य बहिष्कार पर रहने की वजह से लोगों के शिकायती पत्र जिला आपदा कंट्रोल रूम में लिए गए। लेकिन यह व्यवस्था ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं थी।

लोग शिकायती पत्र लिए भटककर लौट गए। डिप्टी कलक्टर एनएस डांगी ने बताया कि कंट्रोल में 70 लोगों ने अपनी दिक्कत से संबंधित पत्र दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें