प्रदेश के वित्त मंत्री और पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत की बेटी नमिता पंत शनिवार को भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) बन गई हैं। चेन्नई में आफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड के समय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। भारतीय सेना में नमिता के जेएजी बनने पर यहां खुशी का माहौल है। प्रकाश पंत का परिवार पिथौरागढ़ नगर के खड़कोट मोहल्ले में रहता है।
पासिंग आउट परेड में शामिल होने तथा इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए खुद वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उनकी पत्नी चंद्रा पंत, पिता मोहन चंद्र पंत, बड़े भाई कैलाश चंद्र पंत, छोटे भाई भूपेश पंत, बहू गीता पंत चेन्नई गए हुए हैं।