फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ, खनिज निकासी अटकी, राज्य की 13 नदियों में खनन कराता है वन निगम

Tue, 13 Oct 2026 02:58 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देवघर।

सार

उत्तराखंड में खनन सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन नदियों में खनिज निकासी का काम अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। गौला और शारदा समेत 13 नदियों में जलस्तर अधिक होने के कारण वन विकास निगम को पानी कम होने का इंतजार है।
विज्ञापन
खनन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू हो गया है, लेकिन वन विकास निगम के माध्यम से गौला, शारदा जैसी नदियों में होने वाला खनिज निकासी शुरू नहीं हो सकी है। निगम अधिकारियों के अनुसार नदियों में जल स्तर बढ़ा हुआ है। जल स्तर कम होने के बाद कार्य शुरू हो सकेगा।

वन निगम गौला, शारदा, कोसी, दाबका, नंधौर, जाखन-1, जाखन-2 , सौंग-1, सौंग-2 समेत 13 नदियों में खनिज निकासी कराता है। इसके लिए खनन सत्र एक अक्तूबर से शुरू हो जाता है, पर अभी तक खनिज निकासी प्रारंभ होना बाकी है। इस संबंध में वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य बताते हैं कि नदियों में पानी का जल स्तर बना हुआ है, ऐसे में अभी खनन कराना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, जनस्वास्थ्य के मद्देनजर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन


पर खनन कार्य को लेकर अन्य आवश्यक तैयारी खनिज निकासी वाहनों के पंजीकरण का नवीनीकरण, कांटों को तैयार करने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून जिले में नदियों में खनिज निकासी कराने के लिए कार्यादेश भी प्राप्त कर लिया गया है। देहरादून जिले में प्रयास है कि एक पखवाड़े में खनन कार्य शुरू कर दिया जाए। अन्य जगहों पर भी क्रमश: खनन शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें