फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कैंसर के इलाज में दी जा रहीं दवाईयों की होगी जांच, सभी ड्रग्स निरीक्षकों को आदेश जारी

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाल ही में कर्नाटक, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कैंसर की नकली दवाइयों का मामला सामने आया था। इसे देखते हुए प्रदेश में भी एहतियात के दौर पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कैंसर दवाईयों की जांच करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
दवाओं की जांच - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कैंसर बीमारी का इलाज करने वाले अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाईयों की जांच की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी ड्रग्स निरीक्षकों को अस्पतालों का निरीक्षण कर दवाईयों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में कर्नाटक, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कैंसर की नकली दवाइयों का मामला सामने आया था। इसे देखते हुए प्रदेश में भी एहतियात के दौर पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कैंसर दवाईयों की जांच करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में कई सरकारी व निजी अस्पतालों में कैंसर बीमारी का इलाज किया जाता है।

अस्पतालों में कैंसर मरीजों को किस तरह की दवाईयां दी जा रही है और उसकी गुणवत्ता क्या हैं। इसकी जांच की जाएगी। जिससे प्रदेश में कैंसर की नकली दवाईयों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


उत्तराखंड: चुनाव को लेकर कांग्रेस के हर नैरेटिव पर भाजपा की नजर, कोर कमेटी की बैठक में भी हुई चर्चा
विज्ञापन


एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रदेश में नकली दवाईयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से सभी ड्रग्स निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैंसर दवाईयों की जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें