केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए 29 सितंबर को 23वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, देहरादून के परिसर में त्रैमासिक वार्ब बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक जिला कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से सीमाद्वार कैंप स्थित रेनबो हॉल में आयोजित होगी।
बता दें कि प्रत्येक राज्य में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित विषयों के लिए त्रैमासिक बैठकों का आयोजन किया जाता है। देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पदाधिकारी निवासरत होने के कारण ऐसी बैठकों का महत्व और बढ़ जाता है।
बैठक में विभिन्न केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों को सुना जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी एवं 23वीं वाहिनी के कार्यालयाध्यक्ष द्वारा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में मौसम खराब: मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
देहरादून क्षेत्र में निवासरत केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्सेस के सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे वार्ब बैठक में प्रतिभाग करें। अधिकाधिक संख्या में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की भागीदारी से उनकी समस्याओं को सामने लाने तथा उनके समाधान के माध्यम से अधिक से अधिक पदाधिकारियों को लाभान्वित करने में सहायता मिलेगी।