विमान रात करीब पौने आठ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां शहीद के पिता रतन सिंह नेगी, भाई कुंदन सिंह नेगी और दिनेश नेगी भी मौजूद रहे। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया।
मिलिट्री अस्पताल से बृहस्पतिवार सुबह पार्थिव शरीर को अंबीवाला स्थित उनके घर लाया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सेना के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। वहीं पार्थिव शरीर आने की सूचना पर बुधवार को दिनभर शहीद के घर लोगों को तांता लगा रहा। लोग उनके आने की जानकारी लेते रहे।