फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 264 नए मरीज मिले, 14 की मौत, संक्रमितों की संख्या 13 हजार पार 

Wed, 19 Aug 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थित गंभीर होती जा रही है। आज बुधवार को 264 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार पार हो गया है। संक्रमित मामलों से अधिक 408 मरीज इलाज के बाद घर लौटे हैं। प्रदेश में अभी भी 3865 एक्टिव मरीज हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 4601 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 118 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 60 और हरिद्वार जिले में 39 संक्रमित मामले सामने आए हैं। चमोली जिले में 19, पौड़ी में 13, ऊधमसिंह नगर में सात, चंपावत और टिहरी जिले में तीन-तीन कोरोना मरीज मिले हैं। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। 


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: सितंबर के अंत तक 25 हजार पहुंच सकता है संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन


नए संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 14 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जो अब तक कि एक दिन में सबसे अधिक है। इसमें एम्स ऋषिकेश में सात, दून मेडिकल कॉलेज में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में छह कोरोना मरीजों ने दमतोड़ा है। इसमें चार महिला संक्रमित मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 178 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

हवालात में बंद मुल्जिम निकला कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंडी परिसर से मंगलवार रात चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच से पता चला कि थाने में बंद आरोपी कोरोना पॉजिटिव हैं। इस पर कोतवाल ने गिरफ्तार करने वाले और मेडिकल कराने वाले छह पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। थाने को अब सैनिटाइज किया जाएगा।

चौकी प्रभारी मुनौव्वर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने मंडी परिसर में मंगलवार रात इंदिरानगर निवासी और लाइन नंबर 24 बनभूलपुरा निवासी दो लोगों को पकड़ा। उनसे चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ सात और दूसरे के खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मेडिकल जांच में पता चला कि इनमें एक कोरोना पॉजिटिव है।

इस पर गिरफ्तार करने वाले, आरोपियों का मेडिकल कराने और दोनों को लॉकअप में बंद करने वाले छह सिपाहियों को क्वारंटीन कर दिया है। इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें