मुख्य वन संरक्षक राहुल को सीसीएफ वन उपयोग एनटीएफपी और आजीविका का अतिरिक्त प्रभार, सीसीएफ कुमाऊं धीरज पांडे को वन संरक्षक उत्तरी वृत्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कोको रोसो को राजाजी नेशनल पार्क का निदेशक बनाया गया है।
डीएफओ रामनगर दिगांथ नायक से डिप्टी डायरेक्टर कार्बेट टाइगर रिजर्व का प्रभार हटाया गया है। आकाश गंगवार को उप वन संरक्षक लैंसडोन, नवीन पंत को डीएफओ कालागढ़ वन प्रभाग बनाया गया है।
परिवीक्षाधीन तरुण एस को उप वन संरक्षक केदारनाथ वन प्रभाग पर तैनात किया गया है। डीएफओ कल्याणी से उप वन संरक्षक केदारनाथ वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। परिवीक्षाधीन राहुल मिश्रा को डिप्टी डायरेक्टर सीटीआर बनाया गया है।