रियो ओलंपिक में भारत की ओर से आज शुक्रवार को वॉक रेस में प्रतिभाग कर रहे मनीष और गुरमीत की जीत के लिए उनके गांवों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
गोपेश्वर स्थित घर में जहां मनीष की मां उर्मिला देवी के साथ ही स्थानीय महिलाएं गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना में जुटी हैं तो वहीं ऊधमसिंह नगर के बन्ना खेड़ा गांव में गुरमीत के परिजन हवन-पूजन में जुटे हैं।
दोनों खिलाड़ी आज को रियो ओलंपिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल में नजर आएंगे। दोनों से ही भारत को पदक की काफी उम्मीदें हैं।