फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देवप्रयाग में सात दिन बाद शूटर जॉय की गोली का शिकार हुआ आदमखोर गुलदार

Sun, 06 Sep 2020 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
गुलदार के साथ शूटर जॉय हुकिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नगर में दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार पेट्रोल पंप के समीप शूटर जॉय हुकिल की गोली से ढेर हो गया। लगभग सात साल का नर गुलदार पंजे घिसने की वजह से शिकार करने में असहाय हो गया था। इसी वजह से आसान शिकार की तलाश में बस्ती के निकट घूम रहा था। गुलदार के मारे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


 डाक बंगला रोड पर विगत 30 अगस्त को गुलदार ने मानसिक रुप से बीमार 25 वर्षीय युवक को शिकार बनाया था। इसके बाद नगर सहित आसपास के गांवों में दहशत थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने निकटवर्ती तुंणगी गांव में नरभक्षी के होने की संभावना देखते हुए तीन-तीन पिंजरे लगाए थे।

वहीं जाने माने शूटर जॉय हुकिल की टीम को भी तैनात कर दिया था और बीती रात आदमखोर गुलदार शूटर जॉय हुकिल की गोली का निशाना बन गया। माणिकनाथ रेंज अधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप एक होटल के सामने शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे गुलदार शूटर की गोली से मारा गया।  
विज्ञापन


साढ़े सात फीट लंबा गुलदार पंजे घिसने से असहाय होकर आसान शिकार की तलाश में रहता था। शूटर जॉय हुकिल के अनुसार, मृत गुलदार  के पंजे के निशान 30 अगस्त को हुई घटना की जगह मिले पंजे के निशान पूरी तरह मेल खाते हैं, जिससे पुष्टि होती है कि मारा गया गुलदार आदमखोर था।  

Trending Videos
विज्ञापन

बछड़े को मारता गुलदार सीसीटीवी में हुआ कैद

मारे जाने से 24 घंटे पूर्व गुलदार ने इसी स्थान के समीप एक बछड़े को मारने की कोशिश की थी, लेकिन एक सांड ने गुलदार पर हमलाकर बछड़े को छुड़ा लिया। यह घटना पास के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  

जॉय हुकिल का देवप्रयाग में तीसरा शिकार
देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र में शूटर जॉय हुकिल का यह तीसरा शिकार है। इससे पूर्व वह वर्ष 2009 में दनसाड़ा गांव में महिला और वर्ष 2015 में कांडाधार में बालिका को शिकार बनाने वाले आदमखोर गुलदार को ढेर कर चुके हैं। पौड़ी निवासी हुकिल गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में अभी तक 38 आदमखोर गुलदारों से लोगों को निजात दिला चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें