फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lok Sabha Election: हारकर भी बढ़ा गणेश गोदियाल का कद, पूरे आत्मविश्वास के साथ लड़ी चुनावी जंग

Wed, 05 Jun 2024 03:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें एक पुराने मामले में महाराष्ट्र से आयकर विभाग का नोटिस भी मिला, लेकिन गोदियाल ने नोटिस की परवाह नहीं की और प्रचार के मोर्चे पर मजबूती से डटे रहे। साथ ही भाजपा के सियासी वार का सामना किया।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : x@UKGaneshGodiyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हारकर भी पार्टी में उनका कद बढ़ा है। गोदियाल ने अकेले अपने दम पर पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनावी जंग लड़ी।

गढ़वाल क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों को धार देकर चुनाव को मुकाबले में खड़ा किया, जबकि गढ़वाल संसदीय सीट में बदरीनाथ विधानसभा सीट से एक मात्र कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के पार्टी छोड़कर जाने से गोदियाल के चुनाव अभियान को झटका लगा था। मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्रत्याशी घोषित किया।

लेकिन, उनके नामांकन में पार्टी की ओर से कोई दिग्गज नेता शामिल नहीं हुआ, जबकि नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ की सियासी चर्चाएं खूब हुईं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें एक पुराने मामले में महाराष्ट्र से आयकर विभाग का नोटिस भी मिला, लेकिन गोदियाल ने नोटिस की परवाह नहीं की और प्रचार के मोर्चे पर मजबूती से डटे रहे। साथ ही भाजपा के सियासी वार का सामना किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: टिहरी लोकसभा...युवा आंदोलन से निकलकर बड़े ‘पर्दे’ पर आए बॉबी पंवार

भाजपा ने उनकी शैक्षिक योग्यता और मुंबई निवासी होने पर सवाल उठाए। गोदियाल ने अग्निवीर भर्ती, अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों से समर्थन देने की अपील की थी। भाजपा के कई दिग्गजों ने चुनावी रैली की, लेकिन गोदियाल ने अकेले मोर्चा संभाला था।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें