फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Voting 2024: उत्तराखंड में 56 फीसदी ही वोटिंग, लगातार दूसरी बार गिरा मतदान, चिंता में उम्मीदवार

Sat, 20 Apr 2024 05:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: लोकसभा चुनाव में 56 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकला।

विज्ञापन


नतीजा यह है कि लोकसभा चुनाव में 56% प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। 75 प्रतिशत का लक्ष्य काफी दूर रह गया।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पांचों सीटों पर मतदान को लेकर कैसा रहा मतदाताओं का मूड, वीडियो में देखें

विज्ञापन

75 प्रतिशत का लक्ष्य नहीं हो सका पूरा

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। 2019 में 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार पांचों सीटों पर मतदान 60 प्रतिशत का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया।

11 बजे तक मतदान बढ़ा फिर गिरने लगा

खुशुनमा मौसम के बीच सुबह सात बजे जब मतदान शुरू हुआ तो राजनीतिक दल, उम्मीदवार और चुनाव आयोग की टीम मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की जुटती भीड़ को देख उत्साहित थे, लेकिन यह उत्साह 11 बजे के बाद काफूर हो गया। तीन और पांच बजे मतदान के जो आंकड़े आए, उसने उम्मीदवारों की भी बेचैनी बढ़ा दी है।

अबकी ऐसे रहा मतदान का प्रतिशत और समय

मतदान- 9.00 बजे तक
  • कुल औसत-10.54
  • नैनीताल-10.23
  • हरिद्वार-12.49
  • अल्मोड़ा-10.13
  • टिहरी-10.23
  • गढ़वाल- 9.46
  • 2019 का औसत 10.9

मतदान-11:00 बजे तक

  • कुल औसत-24.83
  • नैनीताल-26.46
  • हरिद्वार-26.47
  • अल्मोड़ा-22.21
  • टिहरी-23.23
  • गढ़वाल-23.43
  • 2019 का औसत 23.59
मतदान 1:00 बजे तक
  • राज्य का कुल औसत 37.33
  • नैनीताल-40.56
  • हरिद्वार-39.41
  • अल्मोड़ा-32.60
  • टिहरी-35.29
  • गढ़वाल-36.60
  • साल 2019 का औसत 36

मतदान-3:00 बजे तक
  • राज्य का कुल औसत-45.62
  • नैनीताल-49.94
  • हरिद्वार-49.62
  • अल्मोड़ा-38.43
  • टिहरी-44.95
  • गढ़वाल-42.12
  • साल 2019 का औसत-48.42
मतदान 5:00 बजे तक
  • राज्य का कुल औसत 53.56
  • नैनीताल-59.36
  • हरिद्वार-59.01
  • अल्मोड़ा-44.53
  • गढ़वाल - 48.79
  • टिहरी-51.01
  • 2019 का औसत 58.01
     
विज्ञापन

2019 में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत
  • कुल औसत-58.01
  • नैनीताल-65.96
  • हरिद्वार-67.66
  • अल्मोड़ा-49.98
  • टिहरी-57.78
  • गढ़वाल-54.24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें