उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मतदान हुआ। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 53.56% फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे।
PHOTOS: युवाओं में उत्साह, बुजुर्गों-दिव्यांगों का हाैसला भी कम नहीं, बूथों पर ऐसे गए तो देखता रह गया हर कोई
वहीं, राज्य में इस बार मतदान प्रतिशत गिरा है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार काफी गिरावट दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग ने 75 % मतदान का लक्ष्य रखा था, लेकिन पांच बजे तक 53.56% मतदान ही हो सका। वहीं, कई जगहों पर अब भी मतदान जारी है। तो चलिए वीडियो के माध्यम से देखिए दिनभर पांचों सीटों पर कैसा माहौल रहा...
पौड़ी सीट पर देखें बूथ तक कैसे पहुंची दिव्यांग महिला, मतदान के लिए जाते देख हर कोई हैरान
इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान की योजना बनाई थी। लेकिन कई मतदाताओं ने घर से मतदान के लिए मना कर दिया। वहीं पौड़ी सीट पर भी कई दिव्यांग डंडी कंडी के माध्यम से बूथों तक पहंचे। कर्णप्रयाग के कांडा-मैखुरा बूथ पर दिव्यांग मतदाता शशि को रमेश मैखुरी ने पीठ पर लेटाकर बूथ तक पहुंचाया।