फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: राम नवमी पर मास्क में दिखीं कन्याएं, कन्या पूजन के दौरान हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Thu, 02 Apr 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण आज राम नवमी के मौके पर देहरादून में घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। लोगों ने घर पर ही पूजा की। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। कॉलोनियों में लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया।

विज्ञापन


रामनवमी के मौके पर जरूरतमंद बच्चियों को राशन बांटा गया। श्रीनगर गढ़वाल में भी घरों में सामान्य पूजन हुआ। कन्याओं को जिमाने के बजाय उन्हें घर पर जाकर ही भेंट दी गई। पकी हुई खाद्य सामग्री देने से लोगों ने परहेज किया।

गोपेश्वर में घरों में कन्या पूजन किया गया। इस दौरान कन्या मास्क पहन कर पूजा में पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर कन्या जिमाई गई।

विज्ञापन

अष्टमी पर खिलाया जरूरतमंदों को भोजन

बुधवार को नवरात्र की अष्टमी पर कई लोगों ने कन्या पूजन के बजाय जरूरतमंदों की सेवा की। उन्होंने कन्याओं को खिलाया जाने वाला प्रसाद जरूरतमंदों को खिलाना जरूरी समझा।

कई व्रती महिलाओं ने कन्या पूजन कर अपना व्रत खोला। इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कन्याओं को उचित दूरी पर बैठाया।

लॉकडाउन के चलते लोगों ने इस नवरात्र पर बडे. आयोजन नहीं किए। कई लोगों ने दान-धर्म के इस पुण्य अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भी श्रद्धाभाव से खाना खिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें