उल्लेखनीय है कि रविवार को एक सूबेदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह दस मार्च को राजस्थान से छुट्टी पूरी कर चकराता स्थित टू-टू बटालियन में पहुंचे थे।
24 मार्च को सूबेदार की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल देहरादून रेफर किया। सूबेदार के संपर्क में आए बटालियन के जवानों, अफसरों, सैन्य अस्पताल के स्टाफ समेत 30 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन सभी लोगों की हालत सामान्य है, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक एहतियातन उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 80 जवानों और अफसरों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। वे सभी भी स्वस्थ हैं।