फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : लॉकडाउन के बीच पिटकुल में 25 कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

Tue, 28 Apr 2020 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फिलहाल अपने स्थानों रहेंगे प्रमोशन पाए कर्मचारी
  • लॉकडाउन के बाद जारी होगा नए तैनाती स्थल का आदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में 25 कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इसमें एक ग्रेड-टू तकनीशियन, दो सहायक लेखाकार, 18 कार्यालय अधीक्षक व चार कार्यालय सहायक शामिल हैं। सभी को वर्तमान में तैनात कार्यस्थल पर ही प्रमोशन दिया गया है। लॉकडाउन के बाद उनके नए तैनाती स्थल की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


जिन कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है, उसमें तकनीशियन ग्रेड-टू के पद पर तैनात अश्वनी कुमार को ग्रेड-वन पर, कार्यालय अधीक्षक प्रथम पद पर तैनात शालिनी मुकुंद और शिमला देवी को कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी, कार्यालय अधीक्षक द्वितीय विपिन कुमार शर्मा को कार्यालय अधीक्षक प्रथम, कार्यालय सहायक द्वितीय पद पर तैनात ललित भट्ट, ऊषा नेगी, अनीता देवी, अर्जुन सिंह, तनुजा बिष्ट, सतीश चंद्र जोशी, लता और किरन को कार्यालय अधीक्षक द्वितीय के पद पर पदोन्नत किया गया है।
 
वहीं कार्यालय सहायक द्वितीय के पद पर तैनात पर विक्की खड़का, बादल कुमार, सोनिया घिल्डियाल, विनिता व मंजू को कार्यालय सहायक प्रथम के पद पर तैनात किया गया है। निदेशक मानव संसाधन पीसी ध्यानी ने बताया कि फिलहाल पदोन्नत सभी कर्मचारी अपने वर्तमान तैनाती पर रहकर ही नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। लॉकडाउन के बाद उनके नव तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें