फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: रेपिड रिस्पांस टीम हर दिन जानेगी होम क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल

Wed, 01 Apr 2020 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून जिले में होम क्वारंटीन किए गए लोगों का रेपिड रिस्पांस टीम हर दिन का हाल जानेंगी। जिले में विकासखंडवार और निकायों में टीमें गठित की गई हैं। लोगों का हाल जानने के बाद ये टीमें संबंधित अस्पताल और प्रशासन को इसकी रिपोर्ट प्रेषित करेंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों कोविड19 रिस्पांस टीम का गठन किया गया था। इसके अंतर्गत सभी सूचनाओं का आदान प्रदान हो रहा है। लेकिन, इसी बीच यह देखने में आया था कि जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था वे फोन पर डॉक्टरों को सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड में दो सदस्यों की टीम रहेगी

ऐसे में उनका क्या हाल है इसी दैनिक रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इस तरह शासन व प्रशासन की मुहिम कमजोर न पड़े इसके लिए अब अलग से बंदोबस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड में दो सदस्यों की टीम रहेगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद में तीन और नगर निगम में पांच सदस्यों की टीमें बनाई जा रही हैं।

ये टीमें प्रत्येक दिन अपने अपने क्षेत्रों में होम क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल जानेंगी और इसकी रिपोर्ट प्रशासन व मेडिकल टीम को देंगी। ताकि, आने वाले समय में किसी भी स्थिति से निपटा जा सके और कोराना वायरस से जारी लड़ाई में मदद मिल सके। इसके अलावा ये टीमें एलआईयू व पुलिस से प्राप्त सूचनाओं का भी संकलन करेंगी। इसके लिए जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी को नोडल अधिकारी नियुक्त कियाग या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें