लिहाजा, अब इस पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों को खाना, राशन या अन्य सामग्री बांटनी है वह उसे लेकर थाने या चौकी में जाएगा। वहां से प्रशासन और पुलिस की स्पेशल टीम इस सामग्री को बांटने के लिए शहर में निकलेगी। यह
व्यवस्था बुधवार से शुरू हो जाएगी।
इससे पहले गढ़वाल डीएम ने भी लोगों और संस्थाओं की सीधे मदद करने पर रोक लगा दी थी। वहां भी मंगलवार से इस तरह की व्यवस्था शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस तरह की व्यवस्था से लोग कम से कम संख्या में घरों से निकलेंगे।