फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown : उत्तराखंड में भी सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों का डीए फ्रीज, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Fri, 24 Apr 2020 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फ्रीज
विज्ञापन

कोरोना वायरस से उपजी स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड में भी सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फ्रीज कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान न करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनरों केे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को आगामी जुलाई 2021 तक के लिए फ्रीज किया गया है। इस बाबत वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसा करके सरकार करीब चार सौ करोड़ रुपये बचाएगी। 

गुरुवार को केंद्र सरकार ने जब आदेश जारी किया था तो माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार इस पर जल्दी निर्णय लेगी। अगले ही दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने डीए फ्रीज करने का फैसला तुरंत ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें