फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: नशे में धुत युवक ने पुलिस को फोन कर खुद को बताया कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Tue, 14 Apr 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • हरिद्वार कोतवाली के नींबू घेर का रहने वाला है युवक
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन के लिए किया आइसोलेट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में शराब के नशे में धुत एक युवक ने खुद को कोरोना पीड़ित बताकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घंटों छकाए रखा। आखिर में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कनखल के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


रविवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक ने खुद सूचना दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। यह सुनकर एक बारगी पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में तुरंत फोन करने वाले का नंबर निकालकर हरिद्वार कोतवाली पुलिस से सांझा किया गया।

कोतवाली पुलिस चंद मिनट में युवक के घर के बाहर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, जब वह युवक के घर पहुंची तो वह शराब के नशे में धुत था और वह खुद को कोरोना संक्रमित बताकर पुलिस को डराने में जुटा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। काफी देर तक युवक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को छकाता रहा। हंगामा होते देख पड़ोसी भी घर के सामने एकत्र होने लगे, लेकिन किसी ने युवक को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।

अंत में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से युवक पर जैसे-तैसे काबू पाया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि युवक नींबू का घेर अपर रोड का रहने वाला है। वह शराब के नशे में धुत था। युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनखल के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी युवक का सैंपल नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें