जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया।
मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी हुई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ था।
देहरादून के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र के जमात में शामिल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुरादाबाद में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं।