फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने लोगों के लिए  तैयार किया खाद्य सामाग्री का एक कांबो पैक

Thu, 02 Apr 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पैक में आटा, चावल, रिफाइंड,नमक, दाल और मसाले
  • पांच सौ रूपये तक की गई है इस कांबो पैक की कीमत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। बाजार में भीड़ कम हो इसलिए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए खाद्य सामाग्री का एक कांबो पैक तैयार किया है। इस पैक की कीमत पांच सौ रुपये तय की गई है। इस पैकेट को पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को होम डिलिवरी की जाएगी।

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस दौरान हालांकि आवश्यक सामाग्री की सभी दुकानों को सुबह सात बजे से एक बजे तक खोलने की छूट दी गई है, लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ दुकानों में जुट रही है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

विज्ञापन


लोग बाजारों में खरीददारी के लिए कम से कम आए, इसके लिए विभिन्न स्टोरों के साथ भी होम डिलिवरी के लिए टाईअप किया गया हुआ है। वहीं अब जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए एक और प्रयाास किया है। जिसके तहत जिला प्रशासन ने खाद्य सामाग्री का एक कांबो पैक तैयार किया है।

इस पैक में आटा, चालव, दाल, रिफाइंड, नमक और मसाले रखे गए हैं। इसकी कीमत पांच सौ रुपये तय की गई है। इस कांबो पैक को लोग पुलिस को फोन कर अपने घर मंगवा सकते हैं। यह इसलिए किया गया है कि जिससे लोगों को आवश्यक सामाग्री घर पर ही उपलब्ध हो सके और लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कांबो पैक में

आटा- पांच किलो

चावल- तीन किलो

रिफाइंड- एक पैकेट

नमक- एक पैकेट

दाल - एक किलो

मसाले

यह कांबो पैक इसलिए तैयार किया गया है कि लोग अपने घरों से कम से कम निकले। इस पैक की पुलिस के माध्यम से होम डिलिवरी की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह लॉक डाउन में सहयोग करें। जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण को कम किया जा सके।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें