फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बाजपुर का राजीवनगर मोहल्ला सील, 14 मई तक रहेगा लॉकडाउन

Thu, 30 Apr 2020 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)

सार

  • कोरोना संक्रमित युवक के मिलने के बाद की गई कार्यवाही
  • स्प्रे कर पूरा मोहल्ला सैनिटाइज, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीन पिकेट बनाई
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद ऊधमिसंह नगर में बाजपुर क्षेत्र के वार्ड-13 मोहल्ला राजीवनगर में डीएम के आदेश के बाद 14 मई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकलेगा। हर परिवार के एक सदस्य को दैनिक आवश्यकता की सामग्री घर के पास सरकारी मोबाइल वैन से लेने की ही अनुमति होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अधिकारियों की टीम मोहल्ला राजीवनगर पहुंची। पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और ईओ जगदीश चंद्रा ने टीम के साथ मोहल्ले को सैनिटाइज करवाया। उसके बाद मोहल्ले के तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। तीनों स्थानों पर पिकेट बनाकर चिकित्सा कर्मी, सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

तीनों पिकेट की जिम्मेदारी के लिए सीडीपीओ गौरव पंत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बुधवार को बाजपुर के एक ट्रक हेल्पर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में खलबली मच गई थी। हेल्पर ट्रक लेकर पंजाब से हरिद्वार मार्ग होते हुए 26 अप्रैल को बाजपुर पहुंचा था। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी राजेश भट्ट, एसडीएम एपी वाजपेयी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल एनबी भट्ट ने टीम के साथ मोहल्ले में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यूपी के संपर्क मार्गों को गड्डा खोदकर किया बंद
दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी भगवान गिरी गोस्वामी ने रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित गांव महेशपुरा में यूपी को जाने वाले खेतों के रास्तों को जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इन्हीं रास्तों से यूपी के लोग आते-जाते हैं।

संपर्क में आए 22 को भेजा क्वारंटीन सेंटर

कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमित हेल्पर के संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उसकी पत्नी, ट्रक चालक, मालिक, दूसरा हेल्पर, आठ स्वास्थ्य कर्मी, तीन सिपाही, एक पीआरडी जवान, मोहल्ले से संपर्क में आने वाल छह सहित 22 लोगों को क्वारंटीन सेंटर रुद्रपुर भेजा गया है।

दुकानों के आगे बांधी रस्सी
हेल्पर के कोरोना संक्रमित होने से नगरवासी खौफ में दिखे। बृहस्पतिवार को बेरिया दौलत रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार में सब्जी के फड़ भी कम लगे। बाजार में आवाजाही भी कम रही। व्यापारियों में इतनी दहशत रही कि मेडिकल, परचून सहित अन्य दुकानों के आगे एक मीटर की दूरी रस्सी बांध दी।

जिससे कोई दुकान के अंदर प्रवेश ना कर सके। इधर बैंकों में भी एक एक उपभोक्ता ही प्रवेश दिया जा रहा है। हर उपभोक्ता को सैनिटाइज किया जा रहा है। पैसे भी दूर से दिए जा रहे हैं। चर्चा है कि कोरोना संक्रमित हेल्पर के संपर्क में आने वाले कुछ लोग बैंकों में भी गए थे।
विज्ञापन

हेल्पर के नानकमत्ता आने से खलबली

बाजपुर के ट्रक हेल्पर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही नानकमत्ता कृषि मंडी में हड़कंप मच गया। हेल्पर 25 अप्रैल को नानकमत्ता गेहूं का उठान करने कृषि मंडी में एक आढ़त पर आया था। पुलिस ने हेल्पर के संपर्क में आए मंडी के पल्लेदारों, आढ़ती के मुंशी, कैंटीन स्वामी के साथ ही पीआरडी के दो जवानों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भेजा है।

अलीगढ़, पंजाब और काशीपुर से आए तीन लोग भी क्वारंटीन
चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि क्षेत्र में पंजाब, अलीगढ़ और काशीपुर से आए तीन लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें