पत्र में बताया कि उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि कोविड-19 में पैदा हुईं विषम परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक भर्ती के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर को बदलकर 30 दिसंबर करने के संबंध में यथासंभव कार्यवाही की जाए। साथ ही कार्यवाही से शासन को अवगत कराया जाए।
जुगरान के पत्र पर हुई कार्रवाई
राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान के पत्र पर मामले में कार्यवाही हुई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से लोक सेवा आयोग के सचिव को लिखे पत्र में जुगरान के पत्र का हवाला देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने को कहा गया है।