घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना से गमगीन माहौल बना हुआ है। भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से तीनों की मौत हुई। महिला के पैरों में चोट आई है। कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई।
एसडीएम तुषार सैनी ने मौका मुआयना किया। खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को शिफ्ट कर दिया है।