फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रकरण: आज होगी विधायक महेश नेगी के कमरे की जांच, शुक्रवार को नहीं खुल पाया था कमरा

Sat, 26 Sep 2020 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस शुक्रवार को विधायक हॉस्टल में विधायक महेश नेगी के कमरे का निरीक्षण करने पहुंची। लेकिन, विधायक का कमरा बंद था। अब शनिवार को कमरे का निरीक्षण किया जाएगा। महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटनास्थल के रूप में विधायक हॉस्टल का जिक्र भी किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि कोर्ट के आदेश से नेहरू कॉलोनी में विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में शिकायती की थी। इस मुकदमे में विधायक की पत्नी भी आरोपी हैं। इस प्रकरण में अब तक पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के अलावा मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए हैं। अब नियमानुसार घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जाना है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुकदमे की विवेचना अधिकारी विधायक हॉस्टल पहुंची थीं। यहां विधायक महेश नेगी का कमरा बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद कमरा नहीं खुल सका।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने वहां के कर्मचारी को चाभी लाकर कमरा खुलवाने को कहा है। अब शनिवार को कमरे का निरीक्षण किया जाएगा। अभी अगली प्रक्रिया क्या होगी इस बारे में अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। मसलन अब कोई गिरफ्तारी होनी है या नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें