फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश का लेबर सेस प्रबंधन सिस्टम पूरे देश में चलेगा, केंद्र की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम पहुंची

Tue, 14 Oct 2025 11:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कर्मकार बोर्ड ने आईटी की मदद से एलसीसीएमएस तैयार किया। अब बोर्ड लेबर सेस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहा है। पिछले दिनों श्रमायुक्त पीसी दुमका ने केंद्र सरकार के समक्ष इसका प्रस्तुतिकरण दिया था।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विकसित लेबर सेस एवं निर्माण प्रबंधन सिस्टम (एलसीसीएमएस) जल्द ही देश के सभी राज्यों में चलेगा। इसके अध्ययन के लिए सोमवार को केंद्र की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम कर्मकार बोर्ड पहुंची। कर्मकार बोर्ड में लेबर सेस जमा करने के लिए एक्ट को वर्ष 2005 में लागू किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद से लेबर सेस जमा कराने की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी। लोग अपनी मर्जी से लेबर सेस जमा कराते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कर्मकार बोर्ड ने आईटी की मदद से एलसीसीएमएस तैयार किया। अब बोर्ड लेबर सेस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहा है। पिछले दिनों श्रमायुक्त पीसी दुमका ने केंद्र सरकार के समक्ष इसका प्रस्तुतिकरण दिया था। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी प्रशंसा की थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: समूह-ग परीक्षाओं का होगा लाइव टेलीकास्ट, गेट पर ही होगी हाजिरी, मास्टर प्लान किया गया तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के उप सचिव नवीन कुमार निदेशक एनआईसी की दो सदस्यीय टीम कर्मकार बोर्ड के कार्यालय पहुंची। टीम इस मॉडल का गहनता से अध्ययन करेगी। इसके सभी तकनीकी व प्रायोगिक पहलुओं की समीक्षा भी करेगी। श्रमायुक्त दुमका ने बताया कि इसके बाद केंद्र सरकार इसे सभी राज्यों के लिए लागू करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें