कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कल उत्तराखंड के 27 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 15 अक्तूबर को पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों पर चर्चा के लिए प्रदेश नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है।
संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने पहली बार जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों से फीडबैक लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक संगठनात्म जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी दी है। अब रिपोर्ट पर जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के नामों पर प्रदेश नेताओं के साथ 15 अक्तूबर को बैठक होगी।