उत्तराखंड के एक और सैन्य अधिकारी को भारतीय नौ सेना (नैवी) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवभूमि के लाल ने कोस्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
महानिरीक्षक से अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट होने के बाद कृपा नौटियाल, बुधवार 11 अप्रैल 2018 को स्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का पद संभाल लिया है।
इससे पहले वह अपने 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ व कमान नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।