फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तमक नाला में छह घंटे बंद रहा चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे, बार-बार गिर रहा मलबा

Tue, 25 Jul 2023 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही जिससे सेना, आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही ठप रही।
 
विज्ञापन
जोशीमठ मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे कई जगहों पर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जुम्मा गांव के समीप तमक नाला में रोज मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। मंगलवार को भी करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही जिससे सेना, आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी में हुई बारिश, बदरीनाथ और यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बंद

सोमवार रात को चीन सीमा क्षेत्र में भारी बारिश हुई जिससे मलारी हाईवे पर तमक नाले में हाईवे बंद हो गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो तमक नाले में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। सीमा सड़क संगठन की जेसीबी के जरिए हाईवे खोलने का काम शुरू किया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पूर्वाह्न ग्यारह बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी नाले में टनों मलबा अटका है जो बारिश होने पर फिर से हाईवे पर आ जाएगा। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी यहां हाईवे बंद हो रहा है। हाईवे खोलने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें