देश की राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तराखंड नजर नहीं आएगा। राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित करने के लिए प्रदेश की ओर से भेजे गए तीनों प्रस्ताव नामंजूर हो गए।
वहीं, प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के चलते परेड ग्राउंड देहरादून में भी गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों की झांकियां नजर नहीं आएंगी।
गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं सूचना निदेशक विनोद शर्मा के मुताबिक प्रदेश की ओर से केदारनाथ पुनर्निर्माण, जागेश्वर धाम और औली स्कीइंग की झांकी का प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया था, लेकिन एक भी प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। इसके चलते इस बार राजपथ पर प्रदेश की झांकी शामिल नहीं होगी।