उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा साहसिक पर्यटन के तहत पर्वतारोहण, कैंपिंग, रीवर राफ्टिंग, योग, आध्यात्म के लिए विदेशी पर्यटक उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया के विभिन्न देशों से 71.71 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों में आए। विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर हिमालयी राज्यों में हिमाचल के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में वर्ष 2020 में 41 हजार से विदेशी पर्यटक आए हैं।
ये भी पढ़ें...महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: डबल इंजन की सरकार को लिया आड़े हाथ, प्रीतम सिंह ने कहा ‘हारें हैं लेकिन हथियार नहीं डाले हैं’
प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित करने पर फोकस है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन के लिए नए पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग के साथ ही उत्तराखंड की नैसर्गिंक सौंदर्य का आनंद ले सके। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। चारधाम दर्शन के साथ ही देश दुनिया से पर्यटकों का एडवेंचर के लिए उत्तराखंड की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है।