फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड तेजी से बन रहा है बारहमासी पर्यटन हब : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पर्यटन को नया आयाम मिला है। शीतकालीन पर्यटन में बढ़ोतरी हो रही है। इस बार डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के दर्शन किए। राज्य को बारहमासी पर्यटन हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
रविवार को इंद्रानगर स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। सीएम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की ओर से संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। प्रधानमंत्री ने देश के कोने-कोने के उन लोगों का उल्लेख किया जाता है, जो सीमित संसाधनों में भी असाधारण कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। मन की बात के कई एपिसोड में प्रधानमंत्री ने राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं भी उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं, जिनमें आदि कैलाश और उत्तरकाशी जिले का हर्षिल-मुखवा क्षेत्र प्रमुख हैं। वर्तमान वर्ष में उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक राज्य में शीतकालीन यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में 36,700 से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच चुके हैं। सरकार प्रदेश में बारहमासी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उत्तराखंड एक ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो सके। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इस मौके पर विधायक सविता कपूर समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें