फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 31 मार्च को बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त होंगे सैकड़ों शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग में 2020 के बाद से शिक्षकों की नहीं हुई पदोन्नति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में 31 मार्च को सैकड़ों शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ.सोहन माजिला के मुताबिक विभाग में 2020 के बाद से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई। यही वजह है कि प्रवक्ता के 50 प्रतिशत पद खाली हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री के मुताबिक 31 मार्च को शिक्षा सत्र 2025-26 की समाप्ति पर करीब 500 से ज्यादा शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार यदि चाहती को शिक्षकों को समय पर पदोन्नति मिलती लेकिन विभाग में पदोन्नति का मामला पिछले काफी समय से लटका है। पूर्व में इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी विभाग की ओर से समय पर अपना पक्ष नहीं रखा गया। यही वजह है कि शिक्षक प्रकरण का निपटारा न होने से बिना पदोन्नति के हर साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार को छात्र और शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द पदोन्नति करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें