पूर्व एमडी के कार्यकाल में हाथ से निकला मौका
यूपीसीएल के पूर्व एमडी बीसीके मिश्रा के कार्यकाल में एल एंड टी कंपनी ने रुद्रप्रयाग स्थित अपने सिंगौली भटवाडी प्रोजेक्ट से 100 मेगावाट बिजली 35 साल के लिए देने का प्रस्ताव मिला था। खास बात ये है कि इस बिजली के दाम भी महज 4.35 रुपये प्रति यूनिट थे लेकिन तत्कालीन प्रबंधन ने इसमें रूचि नहीं ली थी। बाद में एल एंड टी ने अपना यह प्रोजेक्ट रिन्यू एनर्जी को बेच दिया था जो बाजार में बिजली बेच रही है।
जिस हिसाब से राज्य में बिजली की मांग बढ़ रही है, उसके सापेक्ष राज्य को लांग टर्म या मीडियम टर्म पीपीए की सख्त जरूरत है। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस दिशा में और बेहतर प्रयास हों, ताकि बिजली उपलब्धता बढ़े। -नीरज सती, सचिव, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग
ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को ही वरीयता देने पर तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध
हाइड्रो या थर्मल के नए प्रोजेक्ट आने पर लांग टर्म पीपीए की राह आसान होती है। लंबे समय से ऐसे प्रोजेक्ट बाजार में नहीं आ रहे हैं। मीडियम टर्म के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कुछ सफलता मिलेगी। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल