फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयुक्त को जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Sep 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड  के सूचना आयुक्त अनिल शर्मा को एक बार फिर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। उनके निजी सचिव की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज
सूचना आयुक्त के निजी सचिव सौरभ कुमार ने रविवार को नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि आयुक्त के मोबाइल पर आई एक कॉल में किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने आयुक्त अनिल शर्मा को नौकरी छोड़ने के लिए कहा।

बता दें कि सूचना आयुक्त को दो साल पूर्व भी आरटीआई संबंधित एक मामले की सुनवाई से हटने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस वक्त भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी एसओ प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें