फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू

Thu, 01 Oct 2026 10:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से लंबे समय से प्रदेश के पेंशनरों के पहचानपत्र बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पेंशनरों के बनेंगे पहचान पत्र - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इससे सरकार के पास पेंशनरों का डाटा उपलब्ध होगा और पेंशनरों को पहचान मिलेगी। शासन ने पहचानपत्र के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने के लिए निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी को अधिकृत कर दिया है।

विज्ञापन


गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से लंबे समय से प्रदेश के पेंशनरों के पहचानपत्र बनाने की मांग की जा रही है। अगस्त में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पेंशनरों की मांग पर हुई बैठक में पहचानपत्र बनाने का निर्णय लिया गया। कार्मिक विभाग की सहमति के बाद वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने विभाग को पहचानपत्र जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निदेशक कोषागार पेंशन व हकदारी को एसओपी जारी करने के लिए अधिकृत किया है।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: सीएम धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेँट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के सदस्य एवं उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे का कहना है कि पेंशनरों की मांग पर सरकार ने सराहनीय निर्णय लिया है। पहचान पत्र बनाने के साथ प्रदेश भर के पेंशनरों का अपडेट डाटा रहेगा। इसके साथ ही पहचान पत्र होने से पेंशनरों कहीं भी जाते हैं तो उन्हें अपनी पहचान की सुविधा होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें