एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान वन्यजीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 लोगों को सम्मानित कर प्रत्येक को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। भविष्य में ऐसे हर व्यक्ति को यह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान वन्यजीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान करने और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए वहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा, हल्द्वानी में चिड़ियाघर की परिकल्पना को सरकार ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य करेगी, जिससे यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सके। वन्यजीवों को उन्होंने आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा, सनातन संस्कृति ने हमेशा मानव और जीव जगत के बीच सहअस्तित्व का संदेश दिया है।
देवी-देवताओं के साथ जुड़े पशु-पक्षी भी इसी भाव को प्रकट करते हैं। प्राचीन समय से प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जीवन पद्धति का हिस्सा रहा है। राज्य सरकार का संकल्प है कि वन्यजीवों के जंगल सुरक्षित और उनके रास्ते खुले रहें। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) नीना ग्रेवाल, राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।