फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल को पीएमओ में मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 13 Sep 2020 11:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
DM Mangesh ghildiyal - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के आईएएस अफसर और टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है। डीएम मंगेश ने उन्हें नया दायित्व मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में काम के लिए चुना गया है। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक जे श्रीनिवासन ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से उन्हें रिलीव करने को कहा है। घिल्डियाल को नई जिम्मेदारी तीन हफ्ते में संभालनी होगी। 

बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अफसर घिल्डियाल राज्य के लोकप्रिय नौकरशाहों में से हैं। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी रहते हुए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। टिहरी के जिलाधिकारी के तौर पर कोरोनाकाल में प्रभावी भूमिका के लिए वह काफी चर्चित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें