फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मयूर दीक्षित हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी की नई जिलाधिकारी

Tue, 03 Jun 2025 09:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन घोटाले के आरोप में निलंबित कर्मेंद्र सिंह की जगह शासन ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी बनाया है। मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल टिहरी की नई जिलाधिकारी होंगी।

विज्ञापन


निलंबन की कार्रवाई के बाद कर्मेंद्र सिंह की जगह हरिद्वार जिले में नए जिलाधिकारी की तैनाती तय मानी जा रही थी। हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। हरिद्वार में मेला अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही सोनिका का नाम भी चर्चाओं में था। लेकिन शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।

Uttarakhand: हरिद्वार जमीन घोटाला; धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 लोग सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जगह जिलाधिकारी बनाकर शासन में अपर सचिव पद पर तैनात नितिका खंडेलवाल को टिहरी का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वह निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का दायित्व भी देखेंगी। नितिका शासन में सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिक, निदेशक-यूसैक, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के प्रभार देख रही थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें