इसके अलावा एनएच 74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में निलंबन के बाद बहाल किए पांच पीसीएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दे दी है। यह सभी अफसर बहाल करने के बाद बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए थे। पीसीएस दिनेश प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, तीर्थपाल अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी, भगत सिंह फोनिया डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, नंदन सिंह नगग्याल डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, अनिल शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ तैनाती दी गई है।
इसके अलावा शासन में तैनात अपर सचिव प्रोटोकाल रमेश कुमार को श्रम का प्रभार, अपर सचिव भाषा एवं जनगणना व निदेशक जनजातीय कल्याण बीआर टम्टा को निदेशक जनजातीय कल्याण से हटाया गया है।
निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान और अपर सचिव वन एवं पर्यावरण सुभाष चंद्र को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान से हटाया गया है, जबकि अपर सचिव सचिवालय प्रशासन दिनेश चंद्र भट्ट को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान बनाया गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश चंद्र जोशी को निदेशक जनजातीय कल्याण का भी प्रभार दिया गया है।