फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 06 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धिजीवी फाउंडेशन की ओर से उद्योगों और शिक्षाविदों का राष्ट्रीय निर्माण में योगदान विषय पर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नौ लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इन्हें सम्मानित किया। शनिवार को पंडितवाड़ी में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पलायन रोकने के लिए रोजगार परक शिक्षा जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगार को रोजगार मिलेगा और पहाड़ों से बढ़ता पलायन रुकेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक जीआईजी मैन ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर कुछ थोपे नहीं, बल्कि उनकी रुचि के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने दें।
विज्ञापन


कार्यशाला में एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य बीए बौडाई, लोक गायिका मीना राणा, उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, जैन सभा के सचिव प्रवीन जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन जैन, आरवीएस चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता कर्नल योगेंद्र कुमार, डॉ. रुबीना अंसारी एवं अधिवक्ता संदीप सहगल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर ब्रिगेडियर केजी बहल, एस फारुख, सुशील बलूनी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्ष निधि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें