विवि के प्रवेश परीक्षा कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल नौटियाल व सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने बताया कि विवि ने प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी पूर्व में जारी कर दी थी। किसी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर अभ्यर्थियों से 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी।
उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। कहा सफल छात्रों की सूची संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। विभागवार साक्षात्कार में सफल रहने वाले छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।
किस वर्ग में कितने अभ्यर्थी हुए सफल
783 सफल अभ्यर्थियों में से सामान्य में 366, ईडब्लूएस में 64, ओबीसी में 178, एससी में 144 व एसटी में 23 व पीएच में 8 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं।