फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार को हाईकोर्ट ने किया निलंबित

Thu, 05 Nov 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नीरज कुमार को निलंबित कर बागेश्वर जिले से संबद्ध कर दिया है। सीजेएम पर परिजनों समेत दूसरे लोगों से मारपीट और अभद्रता करने, एसडीएम और तहसीलदार की गाड़ियों में तोड़फोड़ और बीच सड़क पर लगातार हूटर बजाने जैसे गंभीर आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ की संस्तुति के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में पत्र जारी कर सीजेएम का वेतन भी अगले आदेशों तक आधा करने के आदेश दिए हैं। उत्तरकाशी कलक्ट्रेट के स्टाफ और कलक्ट्रेट परिसर में रहने वाले लोगों ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से 30 अक्तूबर 2020 को शिकायत कर उत्तरकाशी के सीजेएम नीरज कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

उनका आरोप था कि नीरज कुमार ने 29 अक्तूबर की रात आठ बजे से बारह बजे तक अपने परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों के साथ अभद्रता की। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़े। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो सीजेएम ने उनके साथ भी गालीगलौज की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया

नीरज कुमार पर अभद्रता करने, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने और बीच सड़क पर लगातार हूटर बजाने जैसे आरोपों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जरनल हीरा सिंह बोनाल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति का पत्र जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि आर्टिकल 3(1), 3(2), 4-ए(डी) सहित उत्तराखंड कर्मचारी सेवा नियमावली 2002 के नियम 27 के तहत सीजेएम नीरज कुमार पर दुराचार (मिस कंडक्ट) का मामला प्रतीत होता है।

नीरज कुमार के अगले आदेश तक वेतन भत्ते आधे दिए जाएंगे। सीजेएम नीरज को निलंबन के दौरान बागेश्वर के जिला न्यायालय मुख्यालय में जज के साथ संबद्ध करते हुए बिना न्यायालय की अनुमति के जिला न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें